{"_id":"5a454ff14f1c1bb34a8b9025","slug":"15144920498-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव से पहले ही कांग्रेस में गुटबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव से पहले ही कांग्रेस में गुटबाजी
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम चुनाव से पहले ही कांग्रेस में गुटबाजी
-- पीसीसी के अध्यक्ष प्रीतम के आगमन पर दिखा नजारा
-- दो खेमों में बंटे नजर आए कांग्रेस कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस जिन कार्यकर्ताओं के बूते अपनी जीत की नैया को पार लगाने की कोशिश में है, वह खुद ही एकजुट नहीं दिख रहे हैं। ऐसा ही नजारा बृहस्पतिवार को ऋषिकेश में देखने को मिला। जहां कार्यकर्ताओं में गुटबाजी साफ नजर आई। मौका कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के शहर आगमन का था। बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ऋषिकेश में जयराम आश्रम में दिवंगत वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के परिजनों को सम्मानित करने के लिए पहुंचे थे। इससे पूर्व वह दून मार्ग पर पार्टी के एक गुट द्वारा आनन-फानन में आयोजित की गई बैठक में शामिल हुए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव में जीत के लिए एकजुटता का पाठ पढ़ाया, लेकिन जयराम आश्रम में प्रीतम सिंह के पूर्व घोषित कार्यक्रम तक यह पाठ तार-तार होता नजर आया। कई वरिष्ठ कार्यकर्ता तक उनके साथ आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इस दौरान पार्टी के आम कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा रही कि निकाय चुनाव का आगाज भी नहीं हुआ है और शहर में कांग्रेसी गुटबाजी पर उतर आए हैं। बहरहाल, दो खेमों में बंटे कार्यकर्ता निगम चुनाव में पार्टी को किस तरह जीत दिलाएंगे, यह देखना बाकी है।
राष्ट्रीय संयोजक बनने पर अभिनव का स्वागत
ऋषिकेश। नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से अनिभव सिंह मलिक के एनएसयूआई का राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने पर उनका स्वागत किया गया। रेलवे रोड स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर संगठन के केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई भी खिलाई। मौके पर नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, राजपाल खरोला, मनीष शर्मा, राकेश मियां, सन्नी प्रजापति, श्याम सिंह चौहान, मोहन भंडारी, आशीष रतूड़ी, राहुल कश्यप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
क्या कहते हैं पदाधिकारी
जिलाध्यक्ष दूसरे कार्यक्रम में व्यस्त थे। लिहाजा वह स्वागत कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए। मेरे कार्यालय के बाहर सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत था। क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच किसी भी प्रकार की गुटबाजी नहीं है।
-मनीष शर्मा, निवर्तमान सभासद, ऋषिकेश
कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी। समय के अभाव के चलते कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। सभी कांग्रेसजन एक हैं। किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं हैं।
- महंत विनय सारस्वत, अध्यक्ष, नगर कांग्रेस कमेटी, ऋषिकेश
कार्यक्रम की जानकारी सभी कार्यकर्ताओं को दी गई थी। यदि कोई कार्यकर्ता कार्यक्रम में नहीं पहुंचा, तो वह किसी कारणवश नहीं पहुंचा होगा। बावजूद इस मामले में गैर मौजूद कार्यकर्ता से जवाब-तलब किया जाएगा।
- जयेंद्र रमोला, जिलाध्यक्ष कांग्रेस, परवादून