फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दून एयरपोर्ट से बंगलुरू और लखनऊ के लिए शुरू हुई सीधी हवाई सेवा

दून एयरपोर्ट से बंगलुरू और लखनऊ के लिए शुरू हुई सीधी हवाई सेवा

Fri, 29 Dec 2017 01:41 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
दून एयरपोर्ट से बंगलुरू और लखनऊ के लिए शुरू हुई सीधी हवाई सेवा
दून से बंगलूरू और लखनऊ के लिए सीधी हवाई सेवा
विज्ञापन

-- इंडिगो एयरलाइंस ने हवाई यात्रियों को दिया नये साल का तोहफा

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। इंडिगो एयरलाइंस ने विमान से सफर करने वाले यात्रियों को नये साल का तोहफा दिया है। देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस ने बृहस्पतिवार से बंगलूरू और लखनऊ शहरों के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू कर दी है। विमानन कंपनियों को पहले दिन अच्छी खासी हवाई यात्रियों की संख्या मिलने से उत्साह रहा। दोनों शहरों के लिए विमान शेड्यूल के अनुसार ही उड़ते उतरते नजर आए। लखनऊ से उड़कर दो बजकर 15 मिनट पर 163 हवाई यात्रियों को लेकर विमान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचा और 165 यात्रियों के साथ दो बजकर 52 मिनट पर वापस उड़ गया।
इसी तरह से बंगलूरू से उड़ा विमान चार बजकर आठ मिनट पर एयरपोर्ट पहुंचा। विमान से 161 हवाई यात्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरे और चार बजकर 46 मिनट पर विमान 180 यात्रियों को लेकर वापस चला गया। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की दो हवाई सेवा शुरू होने से अब कुल उड़ानों की संख्या 22 पहुंच गई है। देहरादून से बंगलूरू जाने वाले हवाई यात्रियों की बढ़ती तादाद को देखते हुए हवाई सेवा को शुरू किया गया है।
विज्ञापन

राज्य के पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा :
हवाई सेवाओं के विस्तार से राज्य के पर्यटन को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। फ्लाइट में इजाफा होने से टूरिस्ट भी अधिक संख्या में उत्तराखंड आएंगे। एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार से बंगलुरू और लखनऊ के लिए हवाई सेवा शुरू हो गई है। हवाई यात्रियों को इन शहरों के लिए सीधी सेवा मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed