{"_id":"5a453c534f1c1b8d698c4547","slug":"15144870283-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मनिर्भर महिला विकसित समाज का आधार: संजय गुलाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मनिर्भर महिला विकसित समाज का आधार: संजय गुलाटी
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। सामाजिक दायित्वों एवं महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम कर रहे बीएचइएल लेडीज क्लब की ओर से विभिन्न केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। बीएचइएल हीप इकाई के प्रभारी महाप्रबंधक संजय गुलाटी ने सेक्टर-1 स्थित इन केंद्रों का निरीक्षण किया तथा जरूरी दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान गुलाटी ने सभी केंद्रों पर किए जा रहे सामाजिक तथा प्रशिक्षण कार्यों पर हर्ष जताते हुए लेडीज क्लब के इन प्रयासों की सराहना की। कहा कि सामाजिक विकास की संकल्पना को तभी मूर्त रूप दिया जा सकता है, जब महिलाएं आत्मनिर्भर तथा स्वरोजगार के लिए सक्षम होंगी । उन्होंने कहा कि बीएचइएल लेडीज क्लब इस दिशा में सतत प्रयासरत है। उन्होंने लेडीज क्लब परिसर में पौधारोपण भी किया।
बीएचइएल लेडीज क्लब की ओर से मसाला केंद्र, किचन सुविधा, प्रिंटिंग एंड कटिंग सेंटर, बुनाई केंद्र, स्कूल ऑफ कंप्यूटर एजूकेशन तथा रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। समय-समय पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, धर्मार्थ चिकित्सालय, मुफ्त दवाई वितरण कर असहाय तथा जरूरतमंद लोगों की मदद भी करता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संजय सिन्हा, महाप्रबंधक (वित्त) रमेश मेहता, लेडीज क्लब की संरक्षिका रश्मि गुलाटी, उपाध्यक्ष तनुश्री शाह, सचिव संगीता महरा, नगर प्रशासक संजय पंवार, उप महाप्रबंधक अमित तिवारी तथा लेडीज क्लब कार्यकारिणी की अन्य सदस्य उपस्थित थीं।