{"_id":"5a453c4f4f1c1b09788b55b7","slug":"15144870241-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वालापुर में नाला निर्माण का काम बंद होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वालापुर में नाला निर्माण का काम बंद होने से लोग परेशान
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। घासमंडी (ज्वालापुर) के पास वाल्मीकि बस्ती में गंदे नाले का निर्माण कार्य बंद होने से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कार्य शुरू करवाने के लिए क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी दीपक रावत को ज्ञापन सौंपा है।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि विधायक नाले को वाल्मीकि बस्ती के पुराने स्थान से हरिजन बस्ती की ओर मोड़ना चाहते हैं। इसके लिए उन्होेंने हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव को काम रुकवाने के निर्देश दिए हैं। जबकि नाले के निर्माण के लिए ठेकेदार खुदाई कर चुका है। अब निर्माण कार्य बंद होने से जगह-जगह की गई खुदाई लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। क्षेत्रवासी बाबूराम, रमेश चंद्र, बलबीर, धनश्याम, अमित कुमार, संजय कुमार, रामपाल, चरण सिंह, फूल सिंह, अंकुश वर्मा, बिल्लू, रजनी, महीपाल, सोमपाल, सतीश, राजेश, कृष्णा, भोपाल व प्रेमो आदि ने नाले का निर्माण शुरू करवाने की मांग की है।
कोट
नाले का निर्माण कार्य बंद नहीं है। ठेकेदार निजी कार्य से 3-4 दिन के लिए बाहर थे। उसी अवधि में काम बंद रहा। नाले के निर्माण कार्य मार्च से पहले पूरा करा दिया जाएगा। ठेकेदार को निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सुनील कुमार पाराशर अधिशासी अभियंता, एचआरडीए