फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   35 साल बाद भी पुलिस थाने को नहीं मिल सका अपना भवन

35 साल बाद भी पुलिस थाने को नहीं मिल सका अपना भवन

Fri, 29 Dec 2017 12:13 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
35 साल बाद भी पुलिस थाने को नहीं मिल सका अपना भवन
पथरी। पुनर्वास निदेशालय की ओर से पथरी में पुलिस विभाग को जमीन मुहैया कराने के 35 साल बाद भी वहां थाना भवन का निर्माण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

थाना भवन निर्माण के लिए पुनर्वास निदेशालय टिहरी की ओर से टिहरी डोब नगर ग्राम पंचायत में दस बीघा भूमि आवंटित की गई है। बजट उपलब्ध नहीं होने से पुलिस विभाग अब तक थाना भवन का निर्माण नहीं करा सका है। सरकार की ओर से टिहरी बांध विस्थापित हजारों परिवारों को 1981 में यहां पथरी जंगल के किनारे स्थित आदर्श टिहरी नगर ग्राम पंचायत के कई भागों में बसाया गया था। तब विस्थापितों की सुरक्षा के लिए 1983 में पुनर्वास निदेशालय के भवन में पथरी थाना स्थापित किया गया था। तब से पथरी थाना पुनर्वास निदेशालय के भवन में संचालित हो रहा है। 2014 में आदर्श टिहरी नगर ग्राम पंचायत की कुछ आबादी को अलग कर टिहरी डोब नगर ग्राम पंचायत का दर्जा दे दिया गया। जिस भवन में पथरी थाना संचालित है और थाना भवन निर्माण के लिए खाली पड़ी भूमि टिहरी डोब नगर ग्राम पंचायत के हिस्से में आ गई। काफी समय से पथरी थाने के नए भवन निर्माण के लिए बजट का इंतजार हो रहा है। विधायक स्वामी यतीश्वरानंद का कहना है कि पथरी थाना भवन निर्माण के लिए बजट उपलब्ध कराने की मांग उठाई जाएगी। वहीं टिहरी डोब नगर की प्रधान सुनीता राणा का कहना है कि थाना भवन के लिए भूमि आवंटित है। सरकार को जल्द भवन निर्माण का बजट उपलब्ध कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed