{"_id":"5a4525de4f1c1bd1408bf75d","slug":"151448127912-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से बेमियादी हड़ताल पर जाएंगे लोनिवि कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से बेमियादी हड़ताल पर जाएंगे लोनिवि कर्मी
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। अधिकारियों के साथ मारपीट के विरोध में लोनिवि निर्माण खंड के अधिकारियों-कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी न होने पर 30 दिसंबर से बेमियादी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
आरोप है कि 26 दिसंबर को श्रीनगर-चौरास मोटर पुल पर लोनिवि निर्माण खंड श्रीनगर के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अन्य कर्मचारियों के साथ बिड़ला पूिरसर के छात्रसंघ अध्यक्ष और सचिव अन्य छात्रों ने मारपीट और गाली गलौच की थी। इसके बाद निर्माण खंड के अधिकारी और कर्मचारी 27 दिसंबर से कार्य बहिष्कार पर चले गए।
बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर मौजूद संगठनों के पदाधिकारियों ने कार्य बहिष्कार के बाद प्रदेश व्यापी हड़ताल पर जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस मौके पर अजीत सिंह, गोविंद रौथाण, देव सिंह नेगी, एमएल बैरवाण, अरविंद रावत, राम चंद्र, अमित रावत, रामदयाल, अमित कुमार और लवकेश जिरवाण आदि मौजूद थे।
कीर्तिनगर। मारपीट के आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी न होने पर लोनिवि अस्थायी खंड के अधिकारियों-कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार पर जाने का ऐलान किया है। कहा गया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नही होने पर सरकारी कर्मचारी स्वयं को असुरक्षित महसूस करेगा। इस मौके पर अधिशासी अभियंता जेएस चौहान, एई पीएस बर्त्वाल, एचबी मैठाणी, हरीश भट्ट, रज्जाक अहमद, ललित मोहन, प्रदीप, जयानंद नौडिय़ाल, सीबी पुरोहित और सोहन प्रसाद आदि मौजूद थे।