{"_id":"5a4525dc4f1c1bc45b8bea38","slug":"15144812771-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भंडारे के साथ संपन्न होगी हिताक्ष भैरव की जात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भंडारे के साथ संपन्न होगी हिताक्ष भैरव की जात
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड खिर्सू के पोखरी गांव में हिताक्ष भैरव की तीन दिवसीय जात शुक्रवार को भंडारे के साथ संपन्न होगी। इस मौके पर जात के दूसरे दिन बहुगुणा बंधुओं के ईस्ट देव देवी नंदा के धर्म भाई हीत का मंडाण आकर्षण का केंद्र रहा। मंडाण में हीत देवता लोहे की छड़ के साथ 32 प्रकार की ताल व 84 कदम के साथ नाचते नजर आए। इस पूजन कार्यक्रम में हीत के अलावा गांव में पूजे जाने वाले देवी अन्नपूर्णा, भुवनेश्वरी, श्मशानी, नागराजा, नरसिंग, करणी देवी आदि की भी पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर ललित मोहन बहुगुणा, महादेव प्रसाद, प्रमोद, सीताराम, उमेश, बालकृष्ण, संजय, कमलेश बहुगुणा, आदि सक्रिय योगदान दे रहे हैं।