{"_id":"5a4525cb4f1c1b0d698c4bf3","slug":"15144812601-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंक मोटर मार्ग के लिए चौरासवासियों का धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंक मोटर मार्ग के लिए चौरासवासियों का धरना शुरू
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। नवनिर्मित श्रीनगर-चौरास मोटर पुल से पुराने मार्ग को जोड़ने के लिए लिंक रोड और डंगवाल गदेरे से स्वीकृत मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर चौरावासियों का धरना शुरू हो गया है। लोगों ने प्रदर्शन करते हुए सड़क बनने के बाद ही मोटर पुल का उद्घाटन करने की बात कही।
बृहस्पतिवार से नवनिर्मित चौरास मोटर पुल के एक ओर टेंट लगाकर चौरास के ग्रामीण धरने पर बैठ गए। इउन्होंने रोष जताया कि बिना एप्रोच रोड के पुल के उद्घाटन की तैयारी की जा रही है। बेहतर होता कि सरकार सड़क बनने के बाद उद्घाटन करती। इसमें जनता पूरा साथ देती। बिना सड़क के पुल का उद्घाटन करना चौरासवासियों के साथ भद्दा मजाक है।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने विवि परिसर के नीचे से डंगवाल गदेरे होते हुए सड़क स्वीकृत की है। सुरक्षा को देखते हुए सड़क खतरनाक है। इसके अलावा अभी तक इस सड़क के निर्माण के लिए रुपये भी स्वीकृत नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ग्रामीण पुराने पैदल मार्ग से नए मोटर पुल को जोडने की मांग कर रहे हैं। ताकि पूर्व की भांति पुरानी सड़क पर दुपहिया वाहनों की आवाजाही हो सके।
धरने में जिला पंचायत सदस्य उत्तम भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश बर्त्वाल, ग्राम प्रधान जयकृष्ण भट्ट, युकां के देवप्रयाग विधान सभा अध्यक्ष प्रताप भंडारी, गढ़वाल विवि के पूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष कमलेश थपलियाल व शैलेश मलासी, रेवत सिंह मियां, रामलाल नौटियाल, विष्णुदत्त कुकरेती व नरेंद्र भंडारी आदि बैठे।