{"_id":"5a4523e34f1c1b10788b5618","slug":"15144807726-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी नंदप्रयाग ने एक विकेट से जीता उदघाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी नंदप्रयाग ने एक विकेट से जीता उदघाटन मैच
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नंदप्रयाग। चिपको नेत्री गौरा देवी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट बृहस्पतिवार से शुरू हुआ। टूर्नामेंट का शुभारंभ कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अयाजुद्दीन सिद्धकी ने किया। उद्घाटन मैच जीआईसी नंदप्रयाग और क्रिकेट क्लब झूलाबगड़ के बीच खेला गया, जिसमें जीआईसी की टीम ने एक विकेट से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
जीआईसी नंदप्रयाग के खेल मैदान में बृहस्पतिवार को सुबह ग्यारह बजे से टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि अयाजुद्दीन सिद्धकी और प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी ने मैच की टीम के सदस्याओं का परिचय लिया। पहले मैच में क्रिकेट क्लब झूलाबगड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित पंद्रह ओवर में टीम ने 98 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीआईसी नंदप्रयाग की टीम ने पंद्रह ओवर में नौ विकेट खोकर 99 रन बनाकर मैच जीत लिया। जीआईसी के अजय मुनियाल मैन ऑफ द मैच रहे। इस मौके पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, बचन सिंह परिहार और लखपत बुटोला आदि मौजूद थे।