फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नये साल पर हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं

नये साल पर हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं

Thu, 28 Dec 2017 02:01 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
नये साल पर हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं
ब्यूरो /अमर उजाला, मसूरी।
विज्ञापन

नये साल पर मसूरी में शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई के लिए पुलिस ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। मसूरी में इसके लिए सीपीयू की तीन यूनिटें तैनात की गई है। जिसमें दो हॉक यूनिट मसूरी में और एक इंटर सेप्टर यूनिट कोल्हूखेत से किंक्रेग तक तैनात रहेगी। यूनिट वाहन चालकों की एल्कोमीटर से जांच करेगी।
एसपी यातायात धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि नया साल को लेकर मसूरी में हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। जिसके तहत बड़ी संख्या में पुलिस बल मसूरी भेजा गया है। जो नये साल तक मसूरी में ही रहेगा। यातायात बाधित न हो इसके लिए विशेष प्रबंध किए गये है। उन्होंने बताया कि मसूरी में दो हॉक यूनिट तैयार की गई है जिसमें वह यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखेंगे व उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। वहीं एक यूनिट इंटर सेप्टर की तैनात की गई है जो कोल्हूखेत से किक्रेग तक तैनात रहेगी। यह विशेष कर मैगी प्वाइंटों पर नजर रखेगी। कहा कि रोड के किनारे वाहन खडे़ नहीं होने दिए जाएंगे। ताकि यातायात बाधित न हो और पर्यटकों को भी परेशानी न हो। दो दिनों के लिए मसूरी में रेत, रोड़ी और बजरी के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

..........................................................
होटल एसोसिएशन ने किया यातायात प्लान का विरोध
मसूरी। होटल एसोसिएशन ने नये साल के मौके पर मसूरी मे लागू यातायात प्लान का विरोध किया। अध्यक्ष आर एन माथुर ने कहा पिक्चर पैलेस आने वाले पर्यटकों के लिए दूरी बढ़ने से खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा, जो सही नहीं है। कहा कि यातायात प्लान के चलते कई पर्यटकों ने अपनी बुकिंग रद्द कराने की इच्छा जताई है। वहीं, एसपी यातायात धीरेंद्र गुंज्याल ने कहा कि जो वाहन कुलड़ी की ओर आने वाले हैं या जिन्होंने धनोल्टी की ओर जाना है उन्हें नहीं रोका जायेगा। इसके लिए गज्जी बैंड पर लोकल पुलिस वाला खड़ा रहेगा जो आने वालों से पूछता रहेगा कि कहां जाना है किस होटल में बुकिंग है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र मेंआने वाले किसी को भी रोका नही जायेगा। उन्होंने कहा कि पानी दूध व सब्जी के वाहनों को नहीं रोका जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........................
अभियान चला काटे चालान
बुधवार को पुलिस ने मालरोड, कुठालगेट और मसूरी के बीच चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कई वाहनों के चालान किए गए। एसपी ट्रैफिक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि अभियान लगातार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed