{"_id":"5a43e8db4f1c1b686a8bc2ac","slug":"15144001234-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्दर्न रेलवे लखनऊ डिवीजन बना हॉकी का चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नार्दर्न रेलवे लखनऊ डिवीजन बना हॉकी का चैंपियन
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। अखिल भारतीय स्वामी श्रद्धानंद हाकी टूर्नामेंट के फाइनल मैच में नार्दर्न रेलवे लखनऊ डिवीजन ने गुरुकुल कांगड़ी को 4-3 से परास्त कर ट्राफी पर अपना कब्जा कर लिया। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया।
बुधवार को गुरुकुुल कांगड़ी विवि के स्वामी श्रद्धानंद हाकी मैदान में नार्दर्न रेलवे लखनऊ डिवीजन और गुरुकुल कांगड़ी विवि की टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। पहला गोल पैनल्टी कार्नर के द्वारा गुरुकुल कांगड़ी के विनोद यादव द्वारा किया गया। अगले ही पल नार्दर्न रेलवे को मिले पेनाल्टी कार्नर को बिशन ने गोल में तब्दील कर स्कोर एक एक बराबर कर दिया। मैच की अंतिम अवधि तक दोनों ही टीमों ने एक दूसरे को गोल करने का कोई अवसर नहीं दिया। जिससे मैच का निर्णय पैनल्टी शूट के द्वारा तय किया गया, जिसमें नार्दन रेलवे 4-3 से विजयी हुई। जबकि मेजबान गुरुकुल कांगड़ी टीम को उपविजेता ट्राफी पर संतोष करना पड़ा। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल, ट्राफी और 61 हजार रुपये की धनराशि और उपविजेता गुरुकुल कांगड़ी टीम के खिलाड़ियों को 51 हजार रुपये देकर सम्मानित किया।