{"_id":"5a43e7174f1c1b001c8bb42e","slug":"15143996713-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्सर, नारसन के मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज के वेतन भुगतान पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्सर, नारसन के मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज के वेतन भुगतान पर रोक
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। रुबैला खसरा टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर डीएम ने लक्सर और खानपुर ब्लाक के मेडिकल अफसर इंचार्जों के वेतन भुगतान पर अग्रिम आदेश तक के लिए रोक लगा दी है। डीएम दीपक रावत ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। जिले में अभियान की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी भी जताई।
डीएम दीपक रावत ने बैठक में उपस्थित अफसरों से ब्लाकवार टीकाकरण की प्राप्ति लक्ष्य की जानकारी ली। उन्होंने बैठक में उपस्थित अफसरों को हिदायत दी कि केंद्र सरकार की ओर से संचालित इस महत्वाकांक्षी टीकाकरण अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। डीएम ने कहा कि ब्लॉकवार और शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाए। टीकाकरण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सामने आ रही दिक्कत को लेकर भी चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि टीकाकरण अभियान की अंतिम तिथि 20 जनवरी तक निर्धारित आयु वर्ग के सभी बच्चों को टीकाकरण कर लिया जाए।
उन्होंने बैठक में उपस्थित उपजिलाधिकारियों से कहा कि वे स्वयं मदरसों में जाकर टीकाकरण कराएंगे। डीएम ने कहा कि जिन मदरसों की ओर से सबसे अधिक बच्चों का टीकाकरण होना पाया जाएगा ऐसे मदरसों के प्रबंधकों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
डीएम ने निर्देशित किया कि देहात क्षेत्रों में टीकाकरण में पिछड़े गांवों में ग्राम प्रधान और वीडीओ को अहम भूमिका निभानी होगी। वे टीकाकरण की प्रतिदिन की रिपोर्ट डीपीआरओ को मुहैया कराएंगे। डीएम ने कहा कि आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और एएनएम भी एक सर्वेे कर रिपोर्ट देंगी कि अभी तक उनके क्षेत्रों में कितने बच्चों का टीकाकरण नहीं हो पाया है। बैठक में सीडीओ स्वाति भदौरिया, एडीएम प्रशासन बीके मिश्रा, ज्वांइट मजिस्ट्रेट नीतिका खंडेलवाल, सीएमओ डॉ. एके गैरोला समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।