{"_id":"5a43cdac4f1c1b96698bb73a","slug":"15143931638-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस अस्पताल में सोलर पावर प्लांट स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस अस्पताल में सोलर पावर प्लांट स्थापित
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध बेस अस्पताल में उरेडा के 100 किलोवाट सोलर पावर प्लांट ने काम करना शुरू कर दिया है। अब नियमित विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर अस्पतालों के वार्डों में इसी प्लांट से रोशनी होगी। वहीं, कालेज प्रशासन ने सोलर प्लेट को बंदरों से बचाने के लिए सुरक्षा गार्ड को गुलेल दी हैं।
लगभग सात माह पहले उरेडा ने बेस अस्पताल में उरेडा (उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा अभिकरण) ने सोलर पावर प्लांट स्थापना का कार्य शुरू किया। काम पूरा होने के बाद मंगलवार से प्लांट से विद्युत उत्पादन शुरू हो गया। 100 किलोवाट विद्युत उत्पादन के लिए 315 सोलर प्लेट्स और 720 बैटरी स्थापित की गई हैं।
बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. सुरेश जैन ने बताया कि पावर प्लांट से वार्डों की विद्युत लाइन जोड़ी गई है। अस्पतालों की प्रयोगशालाओं को जोड़ने के लिए अलग से सिस्टम जोड़ा जाएगा, ताकि विद्युत आपूर्ति ठप होने पर प्रयोगशालाओं में टेस्ट प्रभावित न हो।
विज्ञापन
वहीं, प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि दूसरे चरण में अस्पताल के ऑपरेशन थियेटरों में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल-कालेज परिसर में बंदरो की दहशत रहती है। बंदर सोलर प्लेट्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए अस्पताल के गार्ड सुपरवाइजर को निर्देश दिए गए हैं कि सभी गार्ड्स को गुलेल दें। ताकि बंदर आने पर भगाए जा सके।