{"_id":"5a43ccbe4f1c1b8e698c4152","slug":"15143929259-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में यूजर चार्जेज बढे तो उक्रांद करेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में यूजर चार्जेज बढे तो उक्रांद करेगा आंदोलन
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। सरकारी अस्पतालों में पहली जनवरी से यूजर चार्जेज बढ़ाने के विरोध में उक्रांद कार्यकर्ता प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। इस मामले में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
बुधवार को उक्रांद (युवा) के जिलाध्यक्ष गणेश भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की ओर से एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया कि पहले से डाक्टरों व स्टाफ की कमी से जूझ रहे अस्पतालों से गरीब लोगों को स्वास्थ्य सेवा नहीं मिल पा रही है, और अब सरकार ने पहली जनवरी से यूजर चार्जेज में 10 फीसदी बढ़ोत्तरी करने के निर्णय ने आम आदमी की स्वास्थ्य सेवा मंहगी कर दी है। कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के बजाय व्यवस्थाओं को बिगाड़ रही है। उक्रांद ने कहा कि पहली जनवरी से पंजीकरण से लेकर पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, एल्ट्रासाउंड, एक्सरें आदि सभी सेवाओं व जांचों पर मरीजों को 10 फीसदी अतिरिक्त टैैक्स देना होगा। सेवाओं पर टैक्स के विरोध में उक्रांद पहले भी शिकायत दर्ज करवा चुका है। उक्रांद ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार सेवाओं पर लगे टैैक्स का निर्णय वापस नहीं लेती है व अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार नहीं करती है तो प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में कुलदीप राणा, जवाहर सिंह पंवार, गुरुदेव रतूड़ी, उपदेश बिष्ट, शैलेंद्र बंगवाल, अनीश रावत, संदीप रावत आदि शामिल थे।