{"_id":"5a3acb9a4f1c1bc5668b63ee","slug":"15138028017-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों को न हो कोई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों को न हो कोई परेशानी
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी।
नगरपालिका अध्यक्ष मनमोहन मल्ल ने बुधवार को नववर्ष की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। नए साल का जश्न मनाने मसूरी आने वाले पर्यटकों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों को विभागीय कामकाज में तेजी लाने के निर्देश दिए।
नगरपालिका सभागार में आयोजित बैठक में पालिकाध्यक्ष मल्ल ने आईडीएच भवन के समीप बंद पड़े मसूरी-सुवाखोली मोटरमार्ग को जल्द यातायात के लिए बहाल करने के एनएच विभाग को निर्देश दिए। इसके अलावा मसूरी में पार्किंग व्यवस्था दुरूस्त करने, सीवर लाइन मरम्मत कार्य में तेजी लाने व पुलिस को यातायात संचालन ठीक करने के निर्देश दिए। बैठक में एनएच के सहायक अभियंता शिवराज लोधियाल ने बताया कि मसूरी-सुवाखोली मार्ग को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। जल्द ही बड़े वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो जाएगी। वहीं पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया कि सीवर लाइन बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके लिए अतिरिक्त बजट भी स्वीकृत हो चुका है। बाकी काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि मसूरी में पूरे माल रोड को नव वर्ष के लिए भव्य तरीके से सजाया जाएगा। पर्यटकों की हर सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान सभासद वीरेंद्र पंवार, रामी देवी, शिवानी भारती, कुलदीप रावत, विनोद सेमवाल, रमेश भंडारी आदि मौजूद रहे।