{"_id":"5a39459c4f1c1bb6678c2fe1","slug":"15137029615406-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की 406 आपदा प्रभावित किशोरियों व महिलाओ को निशुल्क वितरित होंगे रसोई गैस कनैक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की 406 आपदा प्रभावित किशोरियों व महिलाओ को निशुल्क वितरित होंगे रसोई गैस कनैक्शन
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। सीयूआरई (तत्काल राहत और उपकरण आयोग) परियोजना के तहत चमोली जिले के 2013 के आपदा प्रभावित किशोरियों और महिलाओं को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन वितरित किए जाएंगे। जिले में 406 प्रभावितों को गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। उन लाभार्थियों को इस योजना से लाभान्वित नहीं किया जाएगा, जो पूर्व में सरकार की उज्ज्वला योजना का लाभ ले चुके हैं।
जीएमवीएन गैस एजेंसी गोपेश्वर के प्रबंधक वाईएस रावत ने बताया कि चमोली जिले की सभी गैस एजेंसियों को रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध भी कर दिए गए हैं। डीएम आशीष जोशी के निर्देश पर बनाई गई सूची में जोशीमठ की 148, घाट की 97, थराली की 58, पोखरी की 29, कर्णप्रयाग की 39 और नारायणबगड़ ब्लॉक की 35 महिलाएं और किशोरियां शामिल हैं। लाभार्थी गैस कनेक्शन लेते वक्त आधार कार्ड, राशन कार्ड और फोटो पहचान पत्र और बैंक पासबुक कॉपी साथ लेकर आएं।