फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मांगों को लेकर ऊर्जा निगम कर्मियों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

मांगों को लेकर ऊर्जा निगम कर्मियों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

Tue, 19 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर ऊर्जा निगम कर्मियों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। उत्तराखंड विद्युत कर्मचारी संगठन नारायणबगड़/गैरसैंण की बैठक में कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के निराकरण पर चर्चा की गई। इसके बाद कर्मचारियों ने ऊर्जा निगम के उपमंडलीय कार्यालय पर प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया। कर्मियों ने मांगों पर जल्द कार्रवाई न होने पर चार जनवरी को देहरादून में आयोजित महारैली में सभी कर्मचारियों से प्रतिभाग करने का आह्वान किया।

कर्णप्रयाग के विद्युत उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक और प्रदर्शन में वक्ताओं ने निगम में कार्यरत कर्मियों के समयबद्ध वेतनमान की समय सीमा यथावत रखने, विद्युत संविदा कर्मियों के पक्ष में औद्योगिक न्यायाधिकरण हल्द्वानी की ओर से दिए गए निर्णय को लागू करने आदि समस्याओं की निराकरण की मांग की गई। कहा कि कई बार समस्याओं के निराकरण को लेकर शासन तथा निगम के उच्चाधिकारियों से आग्रह किया गया था। इस मौके पर उत्तराखंड विद्युत कर्मचारी संगठन चमोली के अध्यक्ष दीन दयाल सिंह, प्रचार मंत्री प्रकाश चंद्र सेमवाल, सुखदेव प्रसाद गैराला, विक्रम सिंह नेगी और सुरेंद्र सिंह कंडारी आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed