{"_id":"5a36b7514f1c1b193e8b9414","slug":"151353546016-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शहर में नहीं दौड़ेंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शहर में नहीं दौड़ेंगे भारी वाहन
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। सोमवार को सोमवती अमावस्या स्नान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है। यह व्यवस्था रविवार बारह बजे से ही लागू कर दी गई और सोमवार देर रात तक रहेगी। यातायात का दबाव बढ़ने पर डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाएगी।
सोमवार तड़के से ही सोमवती अमावस्या का स्नान शुरू हो जाएगा। स्नान पर्व पर बड़ी संख्या में बाहरी प्रदेशों के श्रद्धालुओं की उमड़ने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर भारी वाहनों को नहीं चलने दिया जाएगा। ये प्रतिबंध स्नान पर्व खत्म होने सोमवार देर रात तक जारी रहेगा। यातायात निरीक्षक हितेश कुमार ने बताया कि यातायात का दबाव बढ़ने पर रुड़की की ओर से देहरादून ऋषिकेश जाने वाले यातायात को वाया छुटमलपुर होते हुए भेजा जाएगा और चीला मार्ग का इस्तेामल हरिद्वार आने- जाने के लिए किया जाएगा। ऋषिकेश-देहरादून से बिजनौर जाने के लिए भी चीला मार्ग का ही इस्तेमाल होगा।