{"_id":"5a36b74c4f1c1b76678c2126","slug":"151353545510-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया चक्का जाम, मंत्री- महापौर का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया चक्का जाम, मंत्री- महापौर का पुतला फूंका
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। जगजीतपुर को नगर निगम में शामिल करने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने लक्सर संपर्क मार्ग पर जाम लगा दिया और शहरी विकास मंत्री व मेयर का पुतला फूंका। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और मेयर मनोज गर्ग दोनों मिलकर जगजीतपुर के ग्रामीणों के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जगजीतपुर को नगर निगम में शामिल किया जाता है तो सरकार के इस फैसले के विरोध में अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक ग्राम पंचायत बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की अगुवाई मेें ग्रामीाण मौके पर जमा हुए। पहले तो ग्रामीणों ने लक्सर जाने वाले संपर्क मार्ग पर जाम लगा दिया और उसके बाद उन्होंने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और महापौर मनोज गर्ग का पुतला फूंका। चक्का जाम लगा रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जगजीतपुर को नगर निगम में शामिल करके कैबिनेट मंत्री इलाके के विकास को रोकना चाहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मंशा नगर निगम में शामिल होने की कतई नही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उन्हें जबरन नगर निगम में शामिल किया गया तो वे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में समिति संयोजक यशपाल सिंह, समिति प्रवक्ता राजदीप मैनवाल, हरपाल मौर्य, अजय नौटियाल, नीरज वालिया, अजय चौधरी, चंद्रपाल, राहुल शर्मा, सोनू अग्रवाल, सुषमा देवी, मधु यादव, प्रदीप वर्मन, संजीत कुमार समेत कई शामिल थे।