{"_id":"5a36b66c4f1c1bc5758b9a8b","slug":"15135352316-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी पर कांग्रेसियों का भाजपा के खिलाप प्रर्दशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारी पर कांग्रेसियों का भाजपा के खिलाप प्रर्दशन
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। देश और प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के लिए केंद्र व राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से नोटबंदी और जीएसटी लागू करने के बाद बेरोजगारों की संख्या बढ़ी है।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रेम शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता अब तक उभर नहीं पा रही है। नोटबंदी का असर पूरी तरह से रोजगार पर पड़ा है। व्यापारी वर्ग पूरी तरह से परेशान है। मंदी का दौर लगातार जारी है। खाद्य पदार्थों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि सें आमजनमानस हताशा और परेशानी के दौर से गुजर रहा है।
ब्लॉक अध्यक्ष तरुण नैयर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता पर अपनी नीतियों को थोपने का काम कर रहे हैं। नोटबंदी ने युवाओं को रोजगार की श्रृंखला से अलग कर बेरोजगारी में लाकर खड़ा कर दिया है। हरिद्वार नगरी में बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है। राज्य सरकार भी औद्योगिक क्षेत्रों में 70 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार मुहैया नहीं करा पा रही है।
विज्ञापन
पूर्व जिला महामंत्री हिमांशु बहुगुणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने घोषणा पत्र में देश की जनता से वादा किया था कि वह भ्रष्टाचार को मिटाने का कार्य करेंगे। प्रतिवर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की योजना साफतौर पर झूठ नजर आ रही है। भाजपा धर्म की राजनीति कर लोगों को बांटने का काम कर रही है। प्रदर्शन करने वालों में बागम्बरी शर्मा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, हरि हलधर, शुभम मंदोला, दीपू कश्यप, भारतभूषण, नकुल माहेश्वरी, जितेंद्र सिंह, राजू, पप्पू कुमार, विपिन आकाश, कमल, शिवम, सुंदर, विकास, गौरव, अमित, रिंकू शर्मा, इंद्रेश त्यागी, दीपक शर्मा, प्रिंस आदि उपस्थित रहे।