{"_id":"5a36b66a4f1c1b502b8b5185","slug":"151353522918-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवती अमावस्या आज, चप्पे चप्पे पर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवती अमावस्या आज, चप्पे चप्पे पर पुलिस
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। सोमवती अमावस्या स्नान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए हरकी पैड़ी क्षेत्र के अलावा पूरे शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। एसएससपी कृष्ण कुमार वीके ने जरूरी दिशा निर्देश दिए। पूरे मेला क्षेत्र की जिम्मेदारी एसपी सिटी ममता वोहरा को सौंपी गई है।
उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में कमलदास की कुटिया स्थित यातायात पुलिस लाइन में आयोजित ब्रीफिंग के दौरान एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने कहा कि सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था खिलवाड़ न किया जाए। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र से अतिक्रमण एवं भिखारी हटाने का कार्य चलता रहे। सांप्रदायिक सौहार्द नहीं बिगड़ने देना चाहिए । इसलिए सभी सीओ अपने अपने क्षेत्र में सतर्क रहें। एसएसपी ने कहा कि हर पुलिसकर्मी को अपनी ड्यूटी के संबंध में जानकारी होनी चाहिए। यदि कोई दिक्कत आती है तो तत्काल उच्च अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराए। इस दौरान एसपी सिटी ममता वोहरा, एसपी क्राइम प्रकाश आर्य, जिले भर के सीओ, एसओ, इंस्पेक्टर समेत अनेक पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं देर शाम शहर भर में पुलिस ने मोर्चा सँभाल लिया।