{"_id":"5a2975704f1c1b69678c089c","slug":"15126666138-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ज्वाला ने पपड़ियाणा गांव का किया भ्रमण, रात्रि प्रवास के लिए पहुंची ग्वीलों गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ज्वाला ने पपड़ियाणा गांव का किया भ्रमण, रात्रि प्रवास के लिए पहुंची ग्वीलों गांव
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। कठूड़ गांव की आराध्य देवी मां ज्वाला ने बृहस्पतिवार को पपड़ियाणा गांव का भ्रमण कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। ग्रामीणों ने मां की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
दो दिसंबर को अपनी बहन अनसूया माता से मिलने के बाद मां ज्वाला क्षेत्र के गांवों में भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछ रही हैं। बृहस्पतिवार को पपड़ियाणा गांव में आचार्य पंडित दिनेश थपलियाल और देवी प्रसाद सकलानी ने गणेश पूजा, संकल्प पूजा के साथ ही मां ज्वाला की पूजा की। इसके बाद मां ज्वाला की डोली ने गांव में भ्रमण किया। ध्याणियों ने मां को शृंगार सामग्री भी भेंट की। दिवारा यात्रा के साथ चल रहे विजय कनवासी, लक्ष्मण, विनोद, दरवान सिंह, बालेश्वर, विक्रम, मनोज, मनवर, दिनेश चंद्र, प्रदीप, महावीर, धरम सिंह, राजेंद्र, बॉबी और हरीश ने बताया कि मां ज्वाला पपड़ियाणा, हल्दापानी, ग्वीलों, पीपलखाना गांव होते हुए 12 दिसंबर को कठूड़ गांव में अपने मंदिर में विराजमान हो जाएंगी।