{"_id":"5a270e674f1c1bca678bfc23","slug":"151250916219-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराष्ट्रपति को पीएसी ने दिया गार्ड ऑफ आनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपराष्ट्रपति को पीएसी ने दिया गार्ड ऑफ आनर
Updated Wed, 06 Dec 2017 02:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी जौलीग्रांट के दूसरे दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करने के लिए मंगलवार की सुबह दस बजकर 55 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति की आगवानी की।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर दिल्ली से सुबह दस बजकर 55 मिनट पर पहुंचे। प्रदेश के राज्यपाल डा केके पॉल और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उपराष्ट्रपति की आगवानी करते हुए स्वागत किया। एयरपोर्ट पर पीएसी की टुकडी ने उपराष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उपराष्ट्रपति एसआरएचयू के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए आ गए। दीक्षांत समारोह की समाप्ति के बाद उपराष्ट्रपति एक बजकर 15 मिनट पर वापस जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली वापस चले गए। इस दौरान जौलीग्रांट एयरपोर्ट से एसआरएचयू तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एयरपोर्ट के आसपास पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा। हाईवे पर भी यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। उपराष्ट्रपति के विमान के उडान भरने के बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।