{"_id":"5a270e654f1c1b8e698bffab","slug":"151250916110-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायोमेट्रिक उपस्थिति का सफाई कर्मचारियों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायोमेट्रिक उपस्थिति का सफाई कर्मचारियों ने किया विरोध
Updated Wed, 06 Dec 2017 02:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मियों ने बायोमीट्रिक उपस्थिति का किया विरोध
-- शुक्रवार से कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
मुनिकीरेती । नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती के स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने पालिका प्रशासन की बायोमीट्रिक सिस्टम से उपस्थिति का विरोध किया है। उनका कहना है कि इससे उनका कार्य बाधित होगा। मंगलवार को संघ के शाखा अध्यक्ष रविंद्र बिरला के नेतृत्व में कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय में एकत्रित हुए, उन्होंने पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल को ज्ञापन सौंपा। बताया गया कि फील्ड कर्मचारियों के बायोमीट्रिक उपस्थिति के लिए सरकार द्वारा कोई शासनादेश जारी नहीं किया गया है। मगर निकाय प्रशासन द्वारा सफाई कर्मचारियों को बायोमीट्रिक उपस्थिति के लिए बाध्य किया जा रहा है, जिसका सभी सफाई कर्मचारी विरोध करते हैं।
उन्होंने बताया कि निकाय द्वारा उन्हें एक दिन में चार बार उपस्थिति दर्ज कराने का कहा जा रहा है, जिससे कर्मचारियों को अपने कार्य को करने में दिक्कतें आएंगी। उन्होंने चेताया कि इसके लिए कर्मचारियों को बाध्य किया गया तो शुक्रवार से सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में मनोज कुमार, मोहन लाल, आकाश, अशोक, बिक्रम, महिपाल, पूनम, सुधा, गीता, मनीषा आदि मौजूद थे।