{"_id":"5a26dae64f1c1b9f678bf88e","slug":"151249597716-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य बनने का सपना गुम न होने देंगे, यूकेडी संभालेगी कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य बनने का सपना गुम न होने देंगे, यूकेडी संभालेगी कमान
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में गांव बचाओ, प्रदेश बचाओ अभियान को लेकर कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गांव के अंतिम छोर के व्यक्ति को प्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इसके लिए दल संघर्ष करेगा।
प्रेस क्लब के सभागार में उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। मुख्य रूप से गांव बचाओ, प्रदेश बचाओ को लेकर विचार विमर्श किया गया। केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि गांव बचे रहेंगे तो प्रदेश बचेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास होना चाहिए। भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश का विकास अवरुद्ध किया। आंदोलनकारियों की उपेक्षा प्रदेश में हो रही है। गरीब असहाय, निर्धन परिवारों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव की सड़कें शहरी सड़कों से मिलनी चाहिए।
पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि प्रदेश का विकास शहीदों के सपनों के अननुरूप नहीं हो पा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से ग्रामीण हताशा का जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उपाध्यक्ष जयप्रकाश ने कहा कि संगठित होकर काम करना होगा। कमल खड़का ने युवाओं से आह्वान किया कि वह यूकेडी से जुड़कर राज्य के विकास में भागीदारी निभाएं। बैठक में सन्नी भट्ट, किशन सिंह रावत, रमा चौहान, रोशन बलूनी, सरिता पुरोंहित, डीके पाल, आशीष भट्ट, जयंती अमोली, आदेश मारवाड़ी, मोहित डोभाल आदि मौजूद थे।