{"_id":"5a26dae34f1c1bca678bfb8f","slug":"151249597411-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की तलाश में जुटी पुलिस की चार टीमें -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की तलाश में जुटी पुलिस की चार टीमें -
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। आठ वर्षीय बालिका की तलाश में हरिद्वार पुलिस ने एड़ीचोटी का जोर लगा दिया है। अलग-अलग पहलुओं पर छानबीन के लिए चार पुलिस टीम गठित की गई है। दिन भर मासूम की तलाश में पुलिस जुटी रही। इधर, परिजन बेहद डरे सहमे है।
स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सतीश की आठ साल की बेटी रविवार की शाम लापता हो गई थी। घर से खेलने की बात कहकर निकली थी और लौटकर नहीं आई। बालिका के दो किशोरियों के साथ नजर आने की बात सामने आई थी, लेकिन वह किशोरियां पुलिस को नहीं मिल पाई। संदेह के आधार पर हरिद्वार पुलिस एक किशोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। गुरुद्वारे के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी बालिका नजर नहीं आ रही है। इधर, मासूम की तलाश में चार पुलिस टीम बनाई है, ये पुलिस टीम अलग अलग पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजन से भी पुलिस ने रंजिश के पहलू पर बातचीत की थी, लेकिन उन्होंने इस तरह की बात से इंकार कर दिया। एसएसआई केदार सिंह चौहान ने बताया कि मासूम की तलाश में पुलिस सरगर्मी से जुटी है। हर पहलू पर जांच कर रहे हैं।