{"_id":"5a26d9e84f1c1bee688bfde7","slug":"15124957234-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया गांवों को नगर पंचायत में शामिल करने का विरोध, डीएम को सौंपा आंदोलन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया गांवों को नगर पंचायत में शामिल करने का विरोध, डीएम को सौंपा आंदोलन का अल्टीमेटम
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदप्रयाग। अपने गांवों को नगर पंचायत नंदप्रयाग में शामिल न करने की मांग को लेकर मंगलवार को नंदप्रयाग क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन शुरू करने का एलान किया है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि ग्रामीणों की सहमति के बिना गांवों को नगर पंचायत में शामिल किया गया, तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, प्रधान सुशीला देवी, पार्वती देवी, अनिल सजवाण, महिपाल सजवाण, कुलदीप, प्रकाश, थान सिंह, राजेंद्र सजवाण, पीतांबर दत्त, सुशीला देवी, विनोद प्रसाद, अनसूया, दीपक बिष्ट, अनसूया सजवाण, गुड्डू राजा, प्रभाकर कंडेरी, भुवनेश्वरी देवी और पीतांबरी देवी का कहना है कि गांव की जनसंख्या साढ़े पांच सौ से अधिक है। यदि गांव नगर पंचायत में शामिल हुआ, तो गरीब जनता मनरेगा व ग्रामीण स्तरीय कई अन्य योजनाओं से वंचित रह जाएंगे। कहा कि यदि ग्रामीणों की सहमति के बिना गांवों को नगर पंचायत में शामिल किया गया, तो कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।