फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, ठंड बढ़ी

बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, ठंड बढ़ी

Tue, 05 Dec 2017 11:10 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, ठंड बढ़ी
गोपेश्वर/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग। पहाड़ में मंगलवार को मौसम ने करवट ली है। चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तड़के बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। हालांकि देर शाम तक भी बारिश नहीं हुई। जोशीमठ, गोपेश्वर, नंदप्रयाग, पोखरी, घाट, पीपलकोटी क्षेत्रों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन

उधर, रुद्रप्रयाग जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। निम के प्रभारी हवलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि केदारनाथ में तड़के से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। बीच में कई बार बर्फबारी की संभावना बनी, लेकिन बर्फबारी नहीं हुई। तीन दिनों से क्षेत्र में शीत लहर का प्रकोप अधिक बना हुआ है। उधर, उत्तरकाशी जिले में दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और शाम के समय सर्द हवाएं चलने से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मंगलवार को जिला मुख्यालय पर ही अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया। हर्षिल, यमुनोत्री, गंगोत्री आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात के समय पारा शून्य तक पहुंच रहा है। बिना बारिश एवं बर्फबारी के पड़ रही सूखी ठंड से जनपदवासियों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed