{"_id":"5a26d9054f1c1baf678bfe5f","slug":"151249549616-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":".... देवतों मां देव ठुला त्रियुगीनारेण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
.... देवतों मां देव ठुला त्रियुगीनारेण
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। मैठाणा में चार दिवसीय अलकनंदा पर्यटन सांस्कृतिक ग्रामीण विकास मेला रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। मंगलवार को थराली विधायक मगन लाल शाह और जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी शाह ने मेले का शुभारंभ किया। स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान के साथ ही गढ़वाली, कुुमाऊंनी और हिंदी गानों की शानदार प्रस्तुति दी।
मैठाणा खेल मैदान शुरू हुए ग्रामीण विकास मेले में विधायक मगन लाल शाह ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं। मेलों के आयोजन से ग्रामीण महिलाओं और छिपी प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिलता है। जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी शाह ने कहा कि मेले विकास के द्योतक हैं।
इससे पूर्व क्षेत्र के स्कूली छात्र-छात्राओं महिला मंगल दल की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मेला अध्यक्ष चंडी प्रसाद थपलियाल ने कहा कि मेले के आयोजन में समस्त क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने विधायक मगन लाल शाह से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत ने क्षेत्र की विभिन्न सड़कों की दयनीय स्थिति को सुधारने की मांग उठाई।
विज्ञापन
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रमिला सजवाण, मेला संरक्षण राकेश लाल खनेड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष हर्षवर्द्धन मैठाणी, चंद्र बल्लभ डंडरियाल, प्रधान मैठाणा वेलमती देवी आदि मौजूद थे। मेले में शिक्षा विभाग, कृषि, उद्योग, रेशम, पशुपालन, उद्यान और आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग के स्टॉल लगाए गए हैं।