{"_id":"5a16ff974f1c1b4e718b5134","slug":"151145677816-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के बीच दूसरे दिन भी हटा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध के बीच दूसरे दिन भी हटा अतिक्रमण
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। विरोध के बीच दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी पीजी कॉलेज गोपेश्वर की भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रहा। अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन से निर्माण कार्य को ध्वस्त न करने की गुहार भी लगाई, लेकिन प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनी। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
लंबे समय से महाविद्यालय प्रशासन और छात्र-छात्राएं महाविद्यालय की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला प्रशासन पर दबाव बना रहे थे। कई बार अतिक्रमण को ध्वस्त करने की योजना भी बनी, लेकिन अतिक्रमणकारियों के विरोध के बीच मामला आगे नहीं बढ़ पाया। राजस्व विभाग ने चार लोगों की ओर से महाविद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण पाया। बुधवार को जीआईसी गोपेश्वर और पुलिस लाइन तक अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हुआ। बृहस्पतिवार को भी अभियान जारी रहा। अतिक्रमणकारियों ने मौके पर मौजूद एसडीएम सदर परमानंद राम और पुलिस उपाधीक्षक हरवंश सिंह से निर्माण कार्य को ध्वस्त न करने की गुहार भी लगाई, लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक न सुनी। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा. अरविंद अवस्थी का कहना है कि महाविद्यालय की सीमा में दीवारबंदी की जाएगी।
हिरासत में लिए गए दोनों लोगों को जमानत पर छोड़ा
गोपेश्वर। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हिरासत में लिए दो लोगों को बृहस्पतिवार को जमानत पर छोड़ दिया गया है। बीते बुधवार को दो लोगों ने गुस्से में आकर मजदूरों से गैंती, फावड़े छीनने की कोशिश की थी। एसडीएम परमानंद राम ने कहा कि यदि अतिक्रमण हटाने के बाद भी किसी भी व्यक्ति की ओर से दोबारा अतिक्रमण करने की कोशिश की गई तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ब्यूरो