फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विजेता बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

विजेता बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

Sun, 19 Nov 2017 01:58 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
विजेता बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित
फाइल फोटो नेम-
विज्ञापन


राइंका प्यूड़ा नैनीताल के प्रोजेक्ट ने पाया पहला स्थान
-- विजेता बाल वैज्ञानिकों को स्पीकर ने किया सम्मानित
-- अव्वल प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय राज्य विज्ञान महोत्सव -2017 का छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हो गया। महोत्सव में विभिन्न विषयों पर आधारित विज्ञान मॉडल और विज्ञान ड्रामा में अव्वल रहे बाल वैज्ञानिकों के नामों की घोषणा की गई। राज्य विज्ञान महोत्सव के विज्ञान मेले में व्यक्तिगत छात्र प्रोजेक्ट में प्रौद्योगिकी और अभियांत्रिकी विषय में राइंका प्यूड़ा, नैनीताल के युगल किशोर प्रथम जबकि राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में राइंका सिलोर महादेव, अल्मोड़ा की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया।
राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बाल वैज्ञानिकों व विज्ञान ड्रामा टीम राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। शनिवार को एसबीएम इंटर कॉलेज में आयोजित राज्य विज्ञान महोत्सव के समापन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शिकरत की। उन्होंने महोत्सव में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बाल वैज्ञानिकों को मेडल, ट्रॉफी और प्रशस्ति-पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड को बेहतर प्रदेश बनाने के लिए गंभीरता से प्रयास करने की जरूरत है। प्रदेश सरकार इस दिशा में बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने महोत्सव में शामिल बाल वैज्ञानिकों के हुनर को सराहते हुए कहा कि राज्य में किसी भी क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें खोजकर तराशने की आवश्यकता है। एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक आरएल आर्य ने विज्ञान महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न राजकीय हाईस्कूल व इंटर कॉलेजों से पहुंचे 461 बाल वैज्ञानिकों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर एससीईआरटी के अपर निदेशक अजय कुमार नौडियाल, देहरादून के सीईओ एसबी जोशी, एसपी सिंह, आरपी सिंह, बीईओ एमएल प्रसाद, स्थल संयोजक व एसबीएम के प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत, वीसी गुप्ता, मेजर गोविंद सिह रावत, रामकृपाल गौतम, इंद्रकुमार गोदवानी, आईडी जोशी आदि मौजूद थे।

विज्ञान मेले में इन वैज्ञानिकों ने मारी बाजी
राज्य विज्ञान महोत्सव में विज्ञान मेले में व्यक्तिगत छात्र प्रोजेक्ट में प्रौद्योगिकी और अभियांत्रिकी विषय में राइंका प्यूड़ा, नैनीताल के युगल किशोर प्रथम, राइंका भीरी, रुद्रप्रयाग के धवन बिष्ट द्वितीय और शिक्षा सदन मेहवड़कला, रुड़की के राहुल तीसरे स्थान पर रहे। टीम प्रोजेक्ट में राइंका डुण्डा, उत्तरकाशी की चेतना और संगप्रिया गौतम ने बाजी मारी। राउमावि भमरईखाल, पौड़ी के राहुल सिंह रावत व पवन सिंह ने दूसरा और खेलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज गरुड़, बागेश्वर की हेमलता परिहार और अंजलि सेन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इनके नाम रही विज्ञान प्रदर्शनी
महोत्सव में विज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग में स्वास्थ्य और स्वस्थ रहना विषय में राउप्रावि, छिनका, रुद्रप्रयाग के ईश्वर सिंह, संसाधन प्रबंधन व खाद्य सुरक्षा में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, हरिपुर कालसी, देहरादून की रवीना, अवशिष्ट प्रबंधन एवं जलाशयों के संरक्षण में राइंका नौगांवखाल, पौड़ी की संस्कृति धस्माना, परिवहन व संचार में राणा प्रताप इंटर कॉलेज, यूएसनगर के अब्दुल वारिस, डिजिटल और तकनीकी संसाधन में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, खटीमा के करन कुमार, गणितीय प्रतिरुपण में राइंका बसुकेदार, रुद्रप्रयाग के प्रिंस रावत प्रथम रहे। सीनियर वर्ग में स्वास्थ्य व स्वस्थ रहना विषय में राणा प्रताप इंटर कॉलेज खटीम के शिखर गुणवंत, संसाधन प्रबंधन व खाद्य सुरक्षा में राइंका गरुड़, बागेश्वर के मो. साहिल अंसारी, अवशिष्ट प्रबंधन व जलाशयों के संरक्षण में राइंका गोविंदपुर, अल्मोड़ा के शंकर भंडारी, परिवहन और संचार में एसजीआरआर भाउवाला, दून के विकास कुमार, डिजिटल और तकनीकी संसाधन में द्वाराहाट इंटर कॉलेज की कोमल उपाध्याय व गणितीय ञप्रतिरूपण में राइंका गोविंदपुर, अल्मोड़ा की शालिनी तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


विज्ञान ड्रामा टीम में इनकी हुई जीत
राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में राइंका सिलोर महादेव, अल्मोड़ा की टीम प्रथम रही। टीम में ज्योति कांडपाल, सुनीता आर्या, सुधीर कुमार, मीनाक्षी खाती, कार्तिकेय नेेगी, रोहित नेगी, किरन आर्या व विवेक सिंह नेगी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed