फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चेतावनी बोर्ड लगाकर सो गई पुलिस

चेतावनी बोर्ड लगाकर सो गई पुलिस

Sun, 19 Nov 2017 02:02 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
चेतावनी बोर्ड लगाकर सो गई पुलिस
फोटो :------------
विज्ञापन


चेतावनी बोर्ड लगाकर सो गई पुलिस
-- शहर में रोजाना उड़ रही नो-पार्किंग की धज्जियां
-- पुलिस की लापरवाही से परेशान हो रहे वाहन सवार व राहगीर
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने शहर के कई स्थानों पर नो पार्किंग के बोर्ड लगाकर व उसमें जुर्माने की चेतावनी देकर लापरवाह हो गई। गैर जिम्मेदार लोग भी उन्हीं स्थानों पर धड़ल्ले से वाहनों को बेतरतीब पार्क कर रहे हैं, जिससे वाहन सवारों और राहगीरों को शहर में नेशनल हाईवे से लेकर आंतरिक मार्गों पर रोजाना जाम से फजीहत झेलनी पड़ रही है।
त्रिवेणीघाट रोड स्थित चौराहे पर लोगों की लगातार बढ़ती भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा जगह-जगह नो-पार्किंग बोर्ड लगाएं हैं, जिस पर नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन पार्क करने वाले व्यक्ति के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की चेतावनी भी अंकित है। मगर रोजाना चौराहे पर पुलिस की चस्पा चेतावनी की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बोर्ड के आसपास लोग इतनी बेतरतीब तरीके से वाहनों को पार्क कर रहे हैं, कि पार्क वाहनों के कारण त्रिवेणीघाट रोड पर जाम लग रहा है।
विज्ञापन

यह हाल तब है, जबकि इस स्थान से बामुश्किल 100 मीटर की दूरी पर पुलिस की त्रिवेणीघाट चौकी है। इतना ही नहीं घाट रोड बाजार में यातायात व सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती भी रहती है, मगर तैनात कर्मचारी किस तरह ड्यूटी करते हैं अव्यवस्था इसे बयां कर रही है। तहसील चौक का भी यही हाल है, यहां भी पुलिस द्वारा नो-पार्किंग का चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। जबकि इसके आसपास बेतरतीब ढंग से पार्क मालवाहक वाहनों का हरवक्त जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की अनदेेखी से अज्ञात वाहन ने यहां चेतावनी बोर्ड को ही क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसे पुलिस अभी तक दुरुस्त तक नहीं करा पाई है। तहसील क्षेत्र के व्यापारी और आसपास के लोग पुलिस से नो-पार्किंग का पालन कराए जाने की मांग भी करते रहे हैं। उधर एसएसआई विजय भारती ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed