फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एनडीएस में अभिमन्यु सदन बना चैंपियन

एनडीएस में अभिमन्यु सदन बना चैंपियन

Sun, 19 Nov 2017 01:58 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
एनडीएस में अभिमन्यु सदन बना चैंपियन
फोटो :---------------
विज्ञापन


एनडीएस में अभिमन्यु सदन बना चैंपियन
-- डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल की खेलकूद प्रतियोगिता में भागीरथी सदन विजेता

अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर। निर्मल दीपमाला पब्लिक स्कूल, श्यामपुर में आयोजित क्रीड़ा महोत्सव में अभिमन्यु सदन चैंपियन बना। इस अवसर पर चारों सदनों के बच्चों ने मार्च पास्ट किया। महोत्सव के तहत ग्रुप ए व ग्रुप सी के बालक व बालिका वर्ग की 100 मी. दौड़ में तुषार चौधरी, हरीश नेगी, अंशुल नेगी, मनवीर कौर, अनीशा रावत, आकृति पराशर, स्पर्श चौधरी, सिपिन साहू, रौनक पाल और अनुष्का उनियाल, महक रावत, विधि क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर नन्हें बच्चों ने व्यायाम का प्रदर्शन करते हुए स्टार की सुंदर आकृति बनाई। साथ ही बच्चों ने शारीरिक व्यायाम भी किया।
तुषार चौधरी, हरीश नेगी, मनवीर कौर, रितिक नेगी, सोनाली राणा, स्पर्श चौधरी व साक्षी को खेल महोत्सव के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। अभिभावकों की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में रीना जखमोला प्रथम व रीना पोखरियाल द्वितीय रही। एलकेजी बालक वर्ग में रूद्रांश व बालिका में आरोही कंडवाल प्रथम रहे। यूकेजी बालक वर्ग में आयुष नेगी, बालिका वर्ग में मेधा सकलानी, वेदांश उनियाल, सिमरन, आदित्य सजवाण, तनिष्का नेगी प्रथम रहे। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य ललिता कृष्णा स्वामी, विद्यालय के संचालक संत जोध सिंह, विशिष्ठ अतिथि संजीव चौहान, अर्जुन गुरबख्शानी, सुभाष चंद्र, अनिल किंगर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

दूसरी ओर डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, गुमानीवाला में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में भागीरथी सदन प्रथम स्थान पर रहा। वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार तुषार चौधरी व रिया नौटियाल को दिया गया। प्रतियोगिता के तहत जूनियर वर्ग की 800 मी. दौड़ में स्थान भागीरथी सदन ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग 200 मी. दौड़ में रिया व बालक वर्ग में तुषार चौधरी ने बाजी मारी। 200 मी. बालिका वर्ग में अलकनंदा सदन की सलोनी बंसल प्रथम, बालक वर्ग में जाह्नवी सदन के शंभू प्रथम स्थान पर रहे। इस अवसर पर अभिभावकों की दौड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शंभू वर्मा व सलोनी बंसल को चुना गया। प्राथमिक वर्ग में दिव्यांश मेहता व साक्षी पांडेय सर्वश्रेष्ठ रहे। आयुष व शिक्षा रावत को वर्ष का उदीयमान खिलाड़ी घोषित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने योग व मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, प्रधानाचार्य शिव सहगल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed