फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खिर्सू शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे स्वास्थ्य परीक्षण

खिर्सू शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे स्वास्थ्य परीक्षण

Sat, 18 Nov 2017 10:50 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खिर्सू शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
श्रीनगर/पौड़ी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 22 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगेगा। शिविर मेें विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श देंगे। मरीजों की सुविधा के लिए मौके पर ही चिकित्सकों की सलाह के अनुसार मरीजों की पैथोलॉजी जांच की जाएगी। शिविर में स्वास्थ्य विभाग पौड़ी, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर, विजय डेंटल क्लीनिक श्रीनगर, कुलानंद मुंडेपी नेत्र प्रशिक्षण संस्थान पौड़ी और डीपीएमआई पौड़ी सहयोग कर रहे हैं।
अमर उजाला फाउंडेशन पूर्व में पौड़ी जिले के खिर्सू में हृदय जांच शिविर लगा चुका है। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को देखते हुए फाउंडेशन ने विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से खिर्सू में शिविर लगाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

शिविर में राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के कम्युनिटी मेडिसिन के सहायक प्रोफेसर डा. वेकेंट रेड्डी, नेत्र रोग विभागाध्यक्ष सहायक प्रो. अच्यतुत नारायण पांडे और बाल रोग विभाग के सहायक प्रो. वरुण तिवाड़ी रोगियों की जांच करेंगे। इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग पौड़ी की ओर से हड्डी रोग, फि जीशियन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की सेवाएं दी जाएंगी। कुलानंद मुंडेपी नेत्र प्रशिक्षण संस्थान पौड़ी के विशेषज्ञ आंखों का परीक्षण करेंगे। डीपीएमआई पौड़ी की ओर से पैथोलॉजी जांच की जाएगी। विजय डेंटल क्लीनिक श्रीनगर के डा. हरीश भट्ट दंत रोगियों का परीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी डा. आरएस राणा ने बताया कि शिविर में निशक्तजन प्रमाण पत्र भी जारी किए जाएंगे। साथ ही टीकाकरण से छूट गए बच्चों को मीजल्स और रुबेला के टीके भी लगाए जाएंगे। अमर उजाला फाउंडेशन और न्यू सन मेडिसिन श्रीनगर की ओर से मरीजों को दवाईयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।


कोटद्वार के मोटाढांक में 23 को लगेगा नि:शुल्क मेडिकल कैंप
कोटद्वार। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आगामी 23 नवंबर को राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय मोटाढांक (उमराव नगर) में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा। शिविर में नेत्र रोग, दंत रोग, बाल रोग, हड्डी, नाक-कान-गला रोग, सामान्य रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का परीक्षण कर उपचार करेंगे। परीक्षण के दौरान डाक्टर उन्हें निशुल्क दवाई भी देंगे। कोटद्वार के भाबर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के चलते अमर उजाला फाउंडेशन ने मोटाढांक (उमराव नगर) में नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगाने का निर्णय लिया है। जिसमें राजकीय संयुक्त चिकित्सालय और अन्य प्राइवेट अस्पतालों के डाक्टर मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां प्रदान करेंगे। इस अवसर पर लोगों के उच्च रक्तचाप संबंधी जांच भी की जाएगी।
.
अमर उजाला फाउंडेशन का नि:शुल्क मेडिकल कैंप
स्थान- राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय मोटाढांक (उमराव नगर)।
समय-पूर्वान्ह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed