{"_id":"5a106aec4f1c1b8e698bc6f9","slug":"15110254971-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिड़ला परिसर और डीएवी कॉलेज में होगा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिड़ला परिसर और डीएवी कॉलेज में होगा मुकाबला
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय पुरुष बास्केटबाल स्पर्धा में रविवार को मेजबान बिड़ला परिसर का मुकाबला डीएवी कॉलेज देहरादून से होगा।
शनिवार को गढ़वाल विवि की अंतर महाविद्यालयी पुरुष बास्केटबाल स्पर्धा का शुभारंभ प्रशासनिक भवन क्रीड़ा मैदान में प्रति कुलपति प्रो. डीएस नेगी ने किया। प्रतियोगिता में 7 टीमें (बिड़ला परिसर श्रीनगर, स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल, एजुकेशन कॉलेज हरिद्वार, डीएवी कॉलेज देहरादून, श्री गुरु राम महाविद्यालय देहरादून, राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार और डीबीएस कॉलेज देहरादून) प्रतिभाग कर रही हैं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच (प्रथम क्वार्टर फाइनल) मेजबान बिड़ला परिसर और एजुकेशन कॉलेज हरिद्वार के बीच खेला गया। बिड़ला परिसर ने 43-15 अंकों से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
दूसरे क्वार्टर फाइनल में श्री गुरु राम राय महाविद्यालय ने स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल को 25-06 से पराजित किया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में कोटद्वार और डीबीएस कॉलेज के बीच कड़ी टक्कर हुई। इस मैच में कोटद्वार 45-41 से विजयी रहा। गत वर्ष के विजेता डीएबी को सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश मिला।
प्रथम सेमीफाइनल में डीएवी कॉलेज ने गुरुराम महाविद्यालय को एकतरफा मुकाबले में पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। डीएवी ने 45-6 अंकों से जीत दर्ज की, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में बिड़ला परिसर ने कोटद्वार को 38-22 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।