फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर

जीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर

Sat, 18 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
जीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
श्रीनगर। जीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता (सीजन-2) के लिए खिलाड़ियों का अंतिम ट्रायल 24 नवंबर को एनआईटी मैदान श्रीनगर में होगा। दिल्ली और देहरादून में खिलाड़ियों के ट्रायल हो चुके हैं। 26 नवंबर को श्रीनगर में खिलाड़ियों की नीलामी होगी। टीमें खरीदने के लिए 14 टीमों के मालिक और मैनेजर श्रीनगर पहुंचेंगे।
10 दिसंबर से श्रीनगर एवं गौचर में होने वाली गढ़वाल प्रीमियर लीग (जीपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता के सीजन दो को भव्य बनाने के लिए आयोजकों ने पूरी तैयारी कर ली है। जीपीएल में पहाड़ के खिलाड़ियों को खेलने का अधिक अवसर प्राप्त हो इसके लिए श्रीनगर में एक बार फिर से ट्रायल रखा गया है, जो खिलाड़ी पूर्व में हुए ट्रायल में हिस्सा नहीं ले सके, उन्हें 24 नवंबर को एक और अवसर आयोजकों द्वारा दिया गया है।
विज्ञापन

जीपीएल कोर कमेटी के सदस्य जितेंद्र राणा ने बताया कि जिस प्रकार आईपीएल में एक टीम चार प्रोफेशनल खिलाड़ियों को स्थान दे सकती है, उसी तर्ज पर जीपीएल में स्थानीय युवकों को अवसर मिले, इसके लिए दो प्रोफेशनल खिलाड़ियों को टीम मालिक स्थान दे सकते हैं। इस बार जीपीएल में गैरसैंण लेपर्ड्स, नयार पैंथर्स, हरिद्वार गंगेज, मसूरी हिल्स और केदारघाटी टीमों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed