{"_id":"5a1069ec4f1c1bee688bc54b","slug":"151102524112-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के शासनकाल के शिलापट्टों को उखाड़ कर रहे शिलान्यास: गोदियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के शासनकाल के शिलापट्टों को उखाड़ कर रहे शिलान्यास: गोदियाल
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। श्री बदरीनाथ-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष व कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा विकास के नाम पर कांग्रेस शासनकाल के कार्यों के शिलापट्टों को उखाड़कर पुन: शिलान्यास करने का कार्य कर रही हैं।
शनिवार को बदरीनाथ जाने से पूर्व गोदियाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने भाजपा सरकार पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के नाम पर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है। केदारनाथ धाम में कांग्रेस के शासनकाल में जो निर्माण कार्य शुरू हुए थे, उन्हें भाजपा ने सत्ता मेें आते ही रोक दिया था। करीब सात माह कार्य बंद रहने के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए पुन: शिलान्यास कर काम शुरू कराया।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार स्वयं कुछ काम नहीं कर रही है, बल्कि कांग्रेस के दौर के कार्यों का श्रेय ले रही है। गोदियाल ने श्रीनगर-चौरास मोटर पुल निर्माण में हो रही देरी पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सरकार ने 15 अगस्त को पुल के लोकार्पण की घोषणा की थी, लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी आज तक पुल का काम अधूरा है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एनआईटी उत्तराखंड के स्थायी परिसर मामले में हो रही देरी पर चिंता जताते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार की रफ्तार सुस्त है। इस अवसर पर कांग्रेस जिला महामंत्री गणेश भट्ट, नगराध्यक्ष वीरेंद्र नेगी और सुधांशु नौडियाल मौजूद थे।