{"_id":"5a10690d4f1c1b6e468b4df7","slug":"151102501814-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौथिग के लिए सजी सिद्धपीठ चोपता चौंरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौथिग के लिए सजी सिद्धपीठ चोपता चौंरी
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़। कड़ाकोट पट्टी का चोपता गांव और मंदिर की चौंरी कौथिग के लिए सज गई है। चोपता में 19 नवंबर से मेला शुरू हो रहा है और मेले के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। माता की ज्योत प्रज्जवलन के साथ कौथिग का शुभारंभ होगा। 19 नवंबर से लेकर 28 नवंबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होंगी।
सरोप सिंह सिनवाल, रणजीत सिंह रावत, पृथ्वी नेगी, बलवीर सिंह, बीरबल सिंह, गजपाल सिंह आदि ने बताया कि नौ दिन तक चलने वाले नवरात्रों में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की आराधना होती है। पंचमी तिथि के बाद देव अवतरित होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। यहां गढ़वाल ही नहीं कुमाऊं के सीमावर्ती बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। 19 नवंबर को थराली विधायक मगन लाल शाह और जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह मेले का उद्घाटन करेंगे। मेले का संचालन मंदिर कमेटी चोपता करती है। कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह सिनवाल ने बताया कि कड़ाकोट के नौ गांवों चोपता, तुनेड़ा, भंगोटा, रैंस, लोदला, बेथरा, डडुवासेरा, सोल्टा, कुश की आराध्य देवी के पूजन की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन