{"_id":"5a1069004f1c1b74698bc74b","slug":"15110250049-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजमूला गांव में भालू के हमले में एक महिला गंभीर रुप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजमूला गांव में भालू के हमले में एक महिला गंभीर रुप से घायल
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। निजमूला गांव में जंगल में घास लेने गई एक महिला को भालू ने हमला कर घायल कर दिया। महिला के परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
निजमूला गांव निवासी देवकी देवी (50) पत्नी प्रताप सिंह गांव के समीप मानुरा तोक में अन्य महिलाओं के साथ घास काटने गई थी। जहां झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक देवकी पर हमला कर दिया। यह देख मौके पर मौजूद शोभा और विक्रम सिंह के शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। लोगों ने इसकी सूचना देवकी के परिजनों को दी और कुछ देर बाद ही देवकी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देवकी के सिर और चेहरे पर गहरे घाव हैं। डॉक्टर एसके झा ने प्राथमिक उपचार के बाद देवकी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।