फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भगवान शिव के दस हाथ और पांच मुख

भगवान शिव के दस हाथ और पांच मुख

Sat, 18 Nov 2017 10:06 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
भगवान शिव के दस हाथ और पांच मुख

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पौराणिक धर्मस्थल बिल्वकेश्वर महादेव के प्रांगण में शिव महापुराण कथा सुनाते हुए पं. रामजी पांडे पौराणिक ने कहा कि भगवान शिव के अनेक स्वरूप हैं। उनका वर्णन श्यामल है, किंतु अनेक शास्त्रों ने श्वेत वर्ण वाले महादेव का भी वर्णन है। शिव का अपमान करने वाले को कभी चैन नहीं मिलता। शिव की आराधना ही करनी चाहिए।

कथा व्यास पौराणिक ने कहा कि श्वेत वर्ण वाले भगवान शिव के दस हाथ हैं। यह दस हाथ पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण आदि दस दिशाओं के रूप में विद्यमान हैं। इस रूप का ध्यान करने से दसों दिशाओं में रहने वाले जीवों की रक्षा हो जाती है। इसी प्रकार भगवान शिव के पांच मुख भी है। ये मुख सृष्टि, पालन, संहार, तिरोभाव एवं अनुग्रह के रूप में है। पंचमुखी शिव के प्रतीक मुख में तीन नेत्र हैं। ये नेत्र स्वर्ग, मृत्यु, पाताल, लोक, सज, रज, तम आदि तीनों मंडलों के स्वामी हैं। उन्होंने कहा कि जिसने भी शिव का अपमान किया है, वह धरती पर जीवित न रह पाया। शिव तो मूल तत्व हैं और अनादि देव है। दक्ष प्रजापति ने संसार के सभी देवताओं का सम्मान किया, किंतु महादेव का अपमान किया। फलस्वरूप उसे दंड भोगना पड़ा। वीरभद्र की रचना ही दुष्टों को दंडित करने को की गई। उन्होंने कहा कि केवल शिव ही ऐसे देवता हैं जिनका सम्मान देश के हर कोने में होता है। भगवान शिव की पूजा सर्वत्र की जाती है। शिवलिंग के रूप में महादेव अनेक देशों में आसीन हैं। शिव की आराधना गूढ़ मंत्रों से भी होती है और सरल भाव से भी। जो व्यक्ति मानस से भी शिव का ध्यान करता है उसके संकट दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed