{"_id":"5a09d57f4f1c1bc45b8b5d09","slug":"151059402220-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से राजाजी पार्क में होगी सफारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से राजाजी पार्क में होगी सफारी
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पर्यटक 15 नवंबर से राजाजी नेशनल पार्क में वन्यजीवों के दीदार कर सकेंगे। पार्क प्रशासन की ओर से इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। वन मंत्री हरक सिंह रावत के साथ पार्क निदेशक रिबन काटकर सफारी की औपचारिक शुरुआत करेंगे।
राजाजी नेशनल पार्क चीला में बुधवार अपराह्न 3 बजे मंत्री हरक सिंह रावत और पार्क निदेशक सनातन सोनकर के रिबन काटने के साथ ही पार्क के गेट पर्यटकों के लिए खोले जाएंगे। आरामदायक सफारी के लिए पार्क प्रशासन की ओर से ट्रैक की मरम्मत की गई है। पार्क निदेशक ने बताया कि सुबह सात बजे से 10 बजे और दोपहर दो से साढ़े तीन बजे तक पर्यटक सफारी टैक्सियों से पार्क के अंदर जा सकेंगे। बताया कि कोशिश रहेगी कि अधिक पर्यटक पार्क में भ्रमण करने के लिए आए। वहीं दूसरी ओर रानीपुर गेट पर वार्डन कोमल सिंह रानीपुर रेंज में गेट पर रिबन काटकर दर्शकों के लिए रास्ता खोल देंगे।
झिलमिल झील में करें बारहसिंघों के दीदार
श्यामपुर। रसियाबड़ रेंज में झिलमिल झील मंगलवार से पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। वन मंत्री के शुभारंभ करने के बाद पर्यटक झील के आसपास घूम सकेंगे। झिलमिल झील बारहसिंघों के संरक्षण के लिए है। करीब 16 किलोमीटर के क्षेत्र में सफारी टैक्सियों में घूमकर बारहसिघों के दीदार कर सकेंगे। ब्यूरो