{"_id":"5a09d57d4f1c1bd9798bc1b5","slug":"151059401520-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई ने भी माना कि करंट से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई ने भी माना कि करंट से हुई मौत
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कीर्तिनगर। कीर्तिनगर तहसील के डांगचौरा बाजार में दुकान के अंदर मृत मिले सब्जी विक्रेता के भाई ने भी मान लिया कि उनके भाई की मौत करंट से हुई है। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
डांगचौरा बाजार में रविवार सुबह सब्जी की दुकान चलाने वाले मुसाणगांव निवासी अनिल ममगाईं (45) कमरे में मृत मिले थे। कमरे में बिजली के नंगी तारों और शव की स्थिति देखकर राजस्व पुलिस ने मौत का कारण करंट लगाना बताया। मृतक की पत्नी ने भी किसी पर शक नहीं जताया, लेकिन दिल्ली में रह रहे मृतक के भाई ने उसके आने के बाद ही शव उठाने की बात कही थी। भाई ने मामला संदिग्ध लगने पर पोस्टमार्टम कराने की बात कही थी। रविवार देर रात भाई के पहुंचने पर राजस्व पुलिस ने घटनास्थल दिखाया। जहां भाई ने भी मान लिया कि करंट लगने से ही अनिल की मौत हुई है। नायब तहसीलदार सब्बल सिंह कठैत ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।