फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति न होने पर भूखहड़ताल की चेतावनी

अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति न होने पर भूखहड़ताल की चेतावनी

Mon, 13 Nov 2017 10:55 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति न होने पर भूखहड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रों ने अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति सहित विभिन्न मांगों को लेकर कुलसचिव से वार्ता की। छात्रसंघ के महासचिव ने 22 सूत्री मांगे पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।

विवि में वेद, पत्रकारिता, ज्योतिष, बी-लिब, एमलिब, दर्शनशास्त्र आदि विभागों में शिक्षकों की कमी से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कईं विषयों के सिलेबस की पढ़ाई पूरी नहीं होने से छात्र-छात्राएं परीक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रह है। ऐसी स्थिति में विवि के छात्र-छात्राएं लंबे समय से अतिथि शिक्षकों की नियुक्तियों की मांग कर रहे है। छात्रों ने सोमवार को एक बार फिर से कुलसचिव से वार्ता कर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की। छात्रसंघ महासचिव कुलदीप भट्ट ने कुलसचिव से वार्ता करते हुए पुस्तकालय में किताबों की कमी दूर करने, विवि परिसर में खेला का मैदान बनवाने, पीने के लिए वाटर कूलर और पानी की समस्या को दूर करने की मांग की। कुलदीप भट्ट ने सभी मांगे 18 नवंबर तक पूरी न होने पर विवि प्रशासन को भूख हड़ताल की चेतावानी दी है। इस अवसर पर शिव चौधरी, गौरव जोशी, प्रमेश बिजल्वाण मोहित कुमार, दिग्विजय तिवारी, प्रसाद कुकरेती, प्रदीप डिमरी, रीता, योगेश, प्रतीक चौधरी, अमित सेमवाल, आशुतोष काला, अमित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed