{"_id":"5a09d5644f1c1b0d698bb673","slug":"151059399518-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...विदेश में करेगी डा. मनु इंटर्नशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...विदेश में करेगी डा. मनु इंटर्नशिप
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की होनहार डॉक्टर मनु तोमर विदेश में प्रशिक्षण लेगी। उनको फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के हर्बर्ट वरदिज्म कॉलेज ऑफ मेडिसिन में इंटर्नशिप करने का मौका मिला है। संस्थान के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने डॉ. मनु को बधाई दी है।
डॉ. मनु तोमर मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के एमबीबीएस 2012 बैच की छात्रा है। वर्तमान में वह बेस अस्पताल में इंटर्नशिप कर रही हैं। मनु ने बताया कि उन्होंने लगभग एक साल पूर्व फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में इंटर्नशिप के लिए परीक्षा दी थी। वह 5 फरवरी 2018 से 2 मार्च 2018 तक इंटर्नशिप करेंगी।