फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रशासनिक भवन के कार्यालय समय में परिवर्तन

प्रशासनिक भवन के कार्यालय समय में परिवर्तन

Mon, 13 Nov 2017 10:54 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
प्रशासनिक भवन के कार्यालय समय में परिवर्तन

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में कार्यालय समय में परिवर्तन कर दिया गया है। अब प्रशासनिक भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्य होगा। हालंाकि, कुलसचिव कार्यालय से जारी इस आदेश में यह स्पष्ट नहीं है कि साप्ताहिक कार्य दिवस 5 दिन होंगे या 6 दिन।
गढ़वाल विवि में करीब छह माह पूर्व कुलसचिव कार्यालय से निर्गत आदेश के अनुसार विवि के प्रशासनिक भवन में कार्य दिवसों की संख्या पांच दिन कर दी गई थी। आदेश के अनुसार सप्ताह में शनिवार को भी अवकाश घोषित किया गया था। साथ की कार्यालय खुलने का समय 9 से शाम 5 बजे कर दिया गया था। 10 नवंबर को कुलसचिव कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार अब प्रशासनिक भवन में कार्यालय समय पूर्व की भांति 10 से शाम पांच तक कर दिया गया है। हालांकि, आदेश में इस बात का उल्लेख नहीं किया गया है कि सप्ताह में कार्य दिवसों की संख्या 5 होगी या 6।
विज्ञापन

शिक्षणेतर कर्मचारी परिषद के पूर्व अध्यक्ष नरेश खंडू़ड़ी ने कहा कि विवि प्रशासन अपने ही निर्णय पर कायम नहीं रह रहा है। बार-बार निर्णयों में परिवर्तन से कर्मचारियों को खासी परेशानी हो रही है। वहीं, विवि प्रशासन के अधिकारी इस संबंध में कुछ स्पष्ट नहीं बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed