{"_id":"5a09d5604f1c1b72548bccce","slug":"151059399110-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...बेटी को पढने दो, कम उम्र में शादी मत करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...बेटी को पढने दो, कम उम्र में शादी मत करो
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। थियेटर ऑन बाइक्स दल ने सोमवार को राजकीय जूनियर हाईस्कूल श्रीकोट में पपेट शो (बोलने वाली कठपुतली) का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और गुड टच-बैड टच (अच्छा-बुरा स्पर्श) के बारे में बताया गया।
हिसार का नाट्य दल अभिनय रंगमंच थियेटर ऑन बाइक्स अभियान चला रहा है। इसके तहत दल देश भर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर पपेट शो, जादूकला और रंगमंच के माध्यम से संदेश दे रहे हैं। विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर यह दल श्रीनगर पहुंचा है। इसी कड़ी में सोमवार को दल जूहा श्रीकोट गंगानाली पहुंचा।
स्कूल में दल ने दो मपेट शो किए। पहला बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर आधारित शो था। कथानक में दिखाया जाता है कि 18 साल से कम आयु की लड़की के ऊपर घरवाले शादी का दबाव डालते हैं, क्योंकि उनको डॉक्टर दामाद मिल रहा है। जब उनका रिश्ता पक्का होता है तो डॉक्टर मना कर देता है कि अभी लड़की की उम्र बहुत कम है। अभी उसकी पढ़ने की उम्र है। उसने पढ़ने दिया जाए, क्या पता कल की तारीख में वह लड़की उससे बड़ी डॉक्टर बन जाए। वह कुछ साल बाद उससे शादी कर लेगा।
विज्ञापन
दूसरे शो के माध्यम से बताया गया कि बच्चे अच्छे और बुरे स्पर्श को कैसे पहचानें। पपेट के माध्यम से बताया गया कि किस प्रकार पड़ोसी खेलने के बहाने छोटी लड़की को गलत ढंग से छूता है। लड़की इस वाकये को मां को बताती है, लेकिन घरवाले बदनामी की डर से आवाज उठाने से मना कर देते हैं। फिर चाइल्ड हेल्प लाइन की सदस्य उनकी मदद करती है। वह बताती है कि यदि बालिकाओं के साथ कुछ गलत हो रहा है तो 1098 पर कॉल करें। शो के माध्यम से बताया गया कि गलत होने पर चुप न रहें। जब कुछ ऐसा हो तो परिवार वालों को बताएं या जिस पर भरोसा हो उसको बताए।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय किमोठी ने कार्यक्रम की सराहना की। शो में मनीष जोशी, तेजेंदर सिंह, राजेश कुमार, अरविंद टम्टा, उमंग खुगशाल और आशुतोष ने अभिनय किया।