{"_id":"5a09d0ce4f1c1b60678baf04","slug":"151059282117-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैठाणा में अलकनंदा साइड से भू-धंसाव का ट्रीटमेंट कार्य शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैठाणा में अलकनंदा साइड से भू-धंसाव का ट्रीटमेंट कार्य शुरु
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर मैठाणा भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट कार्य युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। यहां भूस्खलन के ट्रीटमेंट का कार्य कर रही मेकाफेरी कंपनी हाईवे के साथ ही अलकनंदा साइड से भी भू-धंसाव की रोकथाम के काम में जुटी हुई है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि मौसम ने साथ दिया तो मैठाणा भूस्खलन क्षेत्र का ट्रीटमेंट आगामी जनवरी माह तक पूरा कर लिया जाएगा।
मैठाणा में वर्ष 2013 की आपदा के बाद से लगातार बदरीनाथ हाईवे पर भू-धंसाव हो रहा है। यहां करीब साढ़े तीन सौ मीटर तक हाईवे धंस गया है। यहां मई माह से इटली की मेकाफेरी कंपनी भू-धंसाव का सुधारीकरण कार्य कर रही है। मैठाणा में करीब चार सौ मीटर हिस्से में हिल साइड और अलकनंदा साइड क्रेटवाल (जाली वाली दीवार) लगाई जा रही है। भू-धंसाव वाले कमजोर हिस्से में भी क्रेटवाल लगाई जा रही है। सुधारीकरण कार्य से इन दिनों वाहनों की आवाजाही भी घंटों बाधित हो रही है, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मेकाफेरी कंपनी के महाप्रबंधक शोमित्र का कहना है कि यदि मौसम ने साथ दिया तो आगामी वर्ष की चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले ही मैठाणा को भू-धंसाव मुक्त कर लिया जाएगा।