{"_id":"5a09d0be4f1c1bce408b66f9","slug":"151059279911-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवाल ब्लॉक में आयोजित हुआ भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवाल ब्लॉक में आयोजित हुआ भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण शिविर
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। यूथ फाउंडेशन की ओर से गढ़वाल मंडल पर्यटन आवास गृह में आयोजित सेना में भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण के लिए 176 युवाओं का चयन किया गया। शिविर में ब्लॉक के हरमल, चोटिंग, घेस, बलाड़ आदि कई गांवों से 376 युवाओं ने प्रतिभाग किया।
यूथ फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर में फाउंडेशन के सूबेदार मेजर विक्रम सिंह चौधरी और दर्शन दानू ने ब्लॉक के 376 युवाओं का शारीरिक और स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें से 176 युवाओं का चयन किया गया। यूथ फाउंडेशन के संयोजक कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि चयनित युवाओं को तीन माह का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। यूथ फाउंडेशन की ओर से अभी तक उत्तराखंड में प्रशिक्षण प्राप्त 2600 युवा सेना में भर्ती हो गए हैं और भविष्य में यहां पर बालिकाओं के लिए भी शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन शिविरों का आयोजन 14 नवंबर को घाट ब्लॉक में, 15 को जोशीमठ, 16 को उर्गम तथा 17 को नदांसैंण में किया जाएगा। इस मौके पर सूबेदार मेजर दिलबर सिंह, प्रीतम सिंह, विक्रम सिंह और दर्शन मेहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन