{"_id":"5a09d0ad4f1c1b8d698bb2df","slug":"1510592788823-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय सांस्कृतिक पर्यटन औद्योगिक एवं विकास मेलाभ 23 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय सांस्कृतिक पर्यटन औद्योगिक एवं विकास मेलाभ 23 से
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। पर्यटन नगरी लोहाजंग में 23 नवंबर से तीन दिवसीय स्व. शेर सिंह दानू स्मृति सांस्कृतिक औद्योगिक पर्यटन एवं विकास मेले का आयोजन होगा। मेले के सफल संचालन के लिए आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से मेला कमेटी का गठन करते हुए इंद्र सिंह राणा को अध्यक्ष, मेहरबान सिंह को उपाध्यक्ष, बख्तावर सिंह महासचिव, भुवन सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष, खड़क सिंह सचिव, प्रकाश उनियाल प्रचार सचिव, खिमुली देवी संरक्षक और प्रताप सिंह को संयोजक मनोनीत किया गया। बैठक में मेले को भव्य स्वरूप देने पर चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा ने बताया कि 23 नवंबर को मेले के शुभारंभ के लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और 25 नवंबर को समापन पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को आमंत्रित किया है। उन्होंने जन प्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं, स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों से मेले के सफल संचालन में सहयोग देने की अपील की।