{"_id":"5a09d0ab4f1c1bf4688bb06c","slug":"151059278617-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांडव परिवार ने किया वीर गंगा में स्नान, अर्जुन और कृष्ण के नृत्य ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांडव परिवार ने किया वीर गंगा में स्नान, अर्जुन और कृष्ण के नृत्य ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। मंडल घाटी के गंगोलगांव में सोमवार को पांडव परिवार ने अस्त्र-शस्त्रों के साथ वीर गंगा में पवित्र स्नान किया। इसके बाद पांडवों ने सकलेश्वर मंदिर के दर्शन किए। सगर गांव में पांडव परिवार का ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊं के साथ स्वागत किया।
गंगोलगांव में चल रहे पांडव नृत्य के आयोजन से मंडल घाटी में इन दिनों उत्साह बना है। सोमवार को पांडव परिवार ने वीर गंगा में पवित्र स्नान किया। इसके बाद सगर गांव में नृत्य के दौरान ढोल-दमाऊं की थाप पर अपने अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य किया। श्री कृष्ण और अर्जुन के नृत्य ने सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पांडव नृत्य आयोजन समिति के अध्यक्ष दिलवर भंडारी और महेंद्र सिंह राणा का कहना है कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए पांडव नृत्य का आयोजन होता है। आयोजन में युवाओं को अधिक जिम्मेदारी दी गई है, जिससे नई पीढ़ी के युवा भी पांडव नृत्य के आयोजन की विधाओं को संरक्षित कर सकें। इस मौके पर महेंद्र सिंह राणा, लोकेंद्र रावत, माहेश्वरी देवी, राखी पुरी, अब्बल सिंह, दुर्गा देवी, भरत सिंह, जय सिंह, त्रिलोक सिंह, भजन सिंह, देवेंद्र बिष्ट, रघुवीर सिंह, कुशाल सिंह, केदार सिंह, गोपाल सिंह, बलवंत सिंह और उदय सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।